ठंड में सुबह के समय करते है मार्निंग वाक, तो इस तरह बरते सावधानी
Health

ठंड में सुबह के समय करते है मार्निंग वाक, तो इस तरह बरते सावधानी

हम सभी जानते है कि सुबह के समय मार्निंग वाक करना सेहत के लिए लाभदायक होता है। जहां यह कहना चिकित्सक का भी होता है। जो एक तरह से गर्मी के समय में ज्यादा अच्छा होता है। क्या आप ये जानते है कि ठंड के समय मार्निंग वाक करना खतरनाक साबित हो सकता है। आइये जानते है कि क्यों ठंड के समय यह करने से बचना चाहिए।

सुबह-सुबह खून का बहाव होता है कम

वैसे भी सर्दियों का मौसम शुरु हो चुका है। ये मौसम अपने साथ कई बीमारियों को भी लेकर आता है। कई लोग सेहतमंद रहने के लिए मॉर्निंग वॉक पर जाते हैं लेकिन इस सीजन में मॉर्निग वॉक पर जाना खतरनाक साबित हो सकता है। वह इसलिए कि सुबह-सुबह नसों में खून का बहाव कम होता है। ऐसे में व्यायाम करते वक्त हार्ट अटैक आ सकता है। ठंड के मौसम में शारीरिक क्रिया कम हो जाती है। इसके अलावा कोलेस्ट्रोल रिच डाइट लेने से धमनियों में खून जम जाता है। इसलिए कोशश करें कि ठंड समय में मार्निंग वाक ना करें।

खूब अच्छे से पहने गर्म कपड़े

जानकारी के लिए बता दें कि ठंड में पानी कम पीने की वजह से नसे सिकुड़ जाती है। जिसके कारण हार्ट अटैक होने के चांस बढ जाते हैं। सर्दियों के मौसम में हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक के मामले में 30 फीसदी तक बढ़ जाते हैं। अगर आप मॉर्निंग वॉक पर जाना चाहते है तो सुबह सात बजे के बाद जाएं। एक बात का ध्यान रखें कि वॉक पर जाते वक्त अच्छी तरह से गर्म कपड़े पहनने चाहिए।

खास बात

वहीं, इस समय देश में अब ठंड रफ्तार पकड़ने लगी है। जिससे ध्यान रखने का ज्यादा जरूरत है। जहां खासकर सेहत के लिए ख्याल रखना ज्यादा आवश्यक होता है। जो एक तरह से जरूरी होता है। जहां ठंड लगना हमारे स्वास्थ्य पर ज्यादा असर डाल सकता है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *