weight loss
Health, Beauty, Food

क्या आप वजन कम करना चाहते हैं, तो अपनाए ये टिप्स

वजन कम को लेकर लोग तमाम काम करते है वर्कआउट करते है लेकिन उन्हें खुश करने वाले परिणाम नहीं मिलते। अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते है तो इसके लिए आपको भोजन में क्या खाना चाहिए क्या नहीं इसका ध्यान रखना बेहद जरुरी है। वजन कम करने के लिए भोजन पर स्पेशल तौर पर ध्यान दिया जाता है, भोजन के साथ किस चीज को किस समय खाया जाता है ये भी ध्यान रखना बेहद जरुरी है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो यहां उन पांच चीजों का जिक्र किया है जिन्हें रात में खाने से बचना चाहिए।

वजन कम करना चाहते हैं तो अपनाए ये टिप्स 

आज कल लोग हेल्दी फूड कम खाते है और जंक फूड खूब पसंद करते है। जंक फूड में लोग पिज्जा खाना खूब पसंद करते है। हर उम्र वर्ग के लोगों के बीच पिज्जा बेहद लोकप्रिय है। लेकिन रात में इसे खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल इसमें चीज की मात्रा ज्यादा होती है। इसके साथ ही सॉस में चीनी पाई जाती है। वहीं इसके आटे में रिफाइन कार्ब्स होते हैं। ऐसे में ये वजन बढ़ाने के लिए एक बेहतर विकल्प बन जाता है। वहीं नॉनवेज पिज्जा में ऊपर से प्रोसेस्ड मीट रखा जाता है। इसके साथ ही ट्रांस फैट भी मिलाया जाता है।

वजन कम

बादाम, अखरोट, काजू या पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। इनमें अधिक कैलोरी पाई जाती है। क्योंकि सोने से बहुत ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी नहीं होती है, ऊर्जा के लिए कैलोरी का इस्तेमाल नहीं होता है और ये फैट के रूप में जम सकता है। ऐसे में सोने से पहले इसके सेवन से बचना चाहिए।

सोने से पहले आइस्क्रीम खाना सख्त मना होता है। बाजार में मिलने वाले आइस्क्रीम में बहुत अधिक मात्रा में फैट और आर्टिफिशियल सुगर होता है तो आपको बहुत अधिक कैलोरी देते हैं। उस तरह की आइस्क्रीम को खाया जा सकता है जिसके एक सर्व में 15 ग्राम से कम चीनी हो।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *