यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि सटल मेकअप लुक आप पर अच्छा लगे। ऐसा ज्यादातर नाइट मेकअप लुक में देखने को मिलता है। तो चलिए आज हम आपको नाइट पार्टी के लिए सटल मेकअप को फ्लॉलेस बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं।
मेकअप फाउंडेशन के साथ मिलाएं ये चीज
मेकअप लगाने से पहले स्किन केयर रूटीन का पालन करना बहुत जरूरी है। अगर आप नाइट पार्टी लुक के लिए सटल मेकअप चाहती हैं तो इसके लिए ड्यूई प्राइमर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आप मेकअप फाउंडेशन में लिक्विड हाइलाइटर भी मिला सकती हैं। आप चाहें तो मेकअप फाउंडेशन के साथ मॉइस्चराइजर भी मिला सकती हैं।
करें इसका इस्तेमाल
नाइट पार्टी लुक के लिए ग्लिटर का इस्तेमाल किया जाता है। सटल लुक के लिए आप शिमर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप महीन कणों वाले शिमर का इस्तेमाल कर सकते हैं। रंग विकल्पों के लिए, आप शैंपेन गोल्डन जैसे हल्के और गर्म टोन वाले शिमर रंग के आईशैडो का उपयोग कर सकते हैं।
खास बात
वैसे तो नाइट मेकअप लुक के लिए डार्क और बोल्ड कलर पसंद किए जाते हैं, लेकिन अगर आप मेकअप लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो न्यूड शेड्स में लिप कलर चुन सकती हैं। इसमें आपको ब्राउन या पिंक पैलेट में लिपस्टिक के कई शेड्स मिलेंगे। ड्यूई लुक के लिए आप होठों पर ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं।