अगर आप भी कर रही है आइब्रो थ्रेडिंग, तो बरते ये सावधानी, जानिये
Beauty, Fashion

अगर आप भी कर रही है आइब्रो थ्रेडिंग, तो बरते ये सावधानी, जानिये

अक्सर ऐसा होता है कि आइब्रो थ्रेडिंग के बाद अक्सर महिलाएं, आइब्रो के आस-पास खुजली और जलन की शिकायत करती हैं। कुछ महिलाएं तो, थ्रेडिंग के बाद दर्द और जलन से परेशान हो जाती हैं। कई बार तो ये लंबे समय तक परेशान करता और इसकी रेडनेस अलग से नजर आती है।

खास बात

ऐसे में आप आइब्रो थ्रेडिंग के बाद कुछ बातों का ख्याल रखें तो इस तरह की असुविधा से बच सकते हैं। इसके अलावा कुछ टिप्स हैं जो कि आइब्रो थ्रेडिंग के बाद होने वाली खुजली, जलन और रेडनेस में कमी ला सकते हैं। तो, आइए जानते हैं सबसे पहले आइब्रो थ्रेडिंग के बाद क्या न करें।

दूर रहे इन चीजों से

पानी छोड़कर अगले 20 मिनट तक कुछ भी चेहरे पर न लगाएं। किसी भी आग और खाना बनाने जैसी चीजों से दूर रहें। इससे गर्मी की वजह से रेडनेस और खुजली बढ़ सकती है। आइब्रो थ्रेडिंग के बाद चेहरे पर साबुन लगाने से बचें। आइब्रो थ्रेडिंग के बाद कोई मेकअप न करें। सीधी धूप से भी बचें, ये जलन और खुजली को बढ़ाने वाला हो सकता है।

आइब्रो पर लगाएं गुलाब जल

आइब्रो थ्रेडिंग के बाद सबसे पहले आइब्रो पर गुलाब जल लगाएं। इसके बाद आप इस पर एलोवेरा जेल या चंदन का लेप लगा सकते हैं। ये ठंडक देने वाले हैं और जलन को कम करते हैं। आइब्रो थ्रेडिंग के बाद आप इस पर नारियल तेल लगाएं जो कि खुजली और रेडनेस को कम करने में मददगार है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *