Seafood
Health, Beauty, Food

बढ़ती उम्र और सेहत के लिए फायदेमंद है सीफूड, जानें कैसे

बढ़ती उम्र और सेहत के लिए कितना फायदेमंद है सीफूड: अगर आपसे कोई पूछे कि सीफूड क्या होता है? तो आप सोचेंगे कि जिसके नाम में ही जवाब है, उसका और दूसरा क्या जवाब दिया जाए? सीफूड का स्रत्रोत समंदर होता है ये तो हम जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि समुद्री तटों पर सहजता से उपलब्ध सीफूड न केवल बेहतरीन डाइट है बल्कि कई तरह के रोगों के निवारण में दवाई की तरह भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही सीफूड वेज और नॉनवेज दोनों प्रकार का होता है।

Seafood

जब भी हम सीफूड का नाम सुनते हैं हमारे दिमाग में सबसे पहले मछली, झींगा, क्रेब्स के नाम आते हैं, लेकिन सीफूड में इनसे ज्यादा और भी कई डिश हैं, जिनके बारे में काफी लोग अब तक अंजान हैं। कई लोग ऐसा मानते हैं कि सीफूड मुंबई, चेन्नई, केरल या गोवा जैसी जगहों पर ही मिल सकता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है।

भारत विदेशी मछलियों और समुद्री खाने से भरा पड़ा है। मछलियों और अन्य समुद्री खाद्य उत्पादों की काफी वैरायटी भारत के समुद्री तटों पर उपलब्ध है, जो भारत को दुनिया के प्रमुक समुद्री खाद्य निर्यातकों और व्यापारियों में से एक बनाता है। चिकन को बहुत तादाद में पसंद किया जाता है। अगर सीफुड से इसकी तुलना करें तो समुद्री भोजन कई गुना ज्यादा स्वादिष्ट होता है। भारतीय समुद्री भोजन को विशेष भारतीय मसाले और जड़ी-बूटियों के साथ पकाया जाता है। केरल और गोवा सीफूड के लिए सबसे प्रसिद्ध स्थान है।

गोवा और केरल व्यंजनों की सबसे महत्वपूर्ण खानों में से एक मछली है। पश्चिम बंगाल की मछली करी बहुत लोकप्रिय है और चावल के साथ उसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। भारत में सबसे पसंदीदा सीफूड मछली, केकड़ा और झींगा हैं।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *