खाना खाने का समय है गलत, तो ये समय हो सकता है सही, जानियें कैसे
Health, Food

खाना खाने का समय है गलत, तो ये समय हो सकता है सही, जानियें कैसे

आजकल हम देखते है कि खाना खाने के बाद डकार आने की समस्या आम हो गई है। जो सभी में यह समस्या देखने को मिलती है। जहां लोग पेट की अतिरिक्त चर्बी से लोग परेशान रहते हैं। वहीं, बढ़ता वजन अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है। जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से होता है। वजन बढ़ने से बेली फैट नजर आने लगता है। पेट की चर्बी कम करने के लिए लोग योग, व्यायाम और डाइट पर ध्यान देते हैं।

खास बात

वहीं, आज के बदलते और बिगड़ते लाइफस्टाइल के कारण खानपान का जमाना बदल गया है। देर रात तक उठकर कुछ न कुछ खाते रहने की आदत हो गई है। सुबह जल्दी उठकर कॉलेज या ऑफिस जाना पड़ता है। जिसके कारण या तो नाश्ता छोड़ देते है या रास्ते में कुछ भी खा लेते है। जहां यह कुछ परेशानी में डाल सकता है।

इसलिये अच्छी बनी रहती थी दिनचर्या

हम जानते है कि पहले के जमाने में लोग सुबह जल्दी उठ जाते थे और रात को जल्दी सो जाते थे। इसलिए सुबह जल्दी नाश्ता किया जाता है और रात का खाना भी जल्दी कर लिया जाता है। फिर नाश्ते और रात के खाने के बीच काफी समय हो गया। जिससे लोगो की दिनचर्या भी बढ़िया बनी रहती थी।

इस तरह खुद को रखें फिट

जानकारों की मानें तो इंटरमिटेंट फास्टिंग से आप खुद को फिट रख सकते हैं। इसमें ब्रेकफास्ट और डिनर में गैप देना होता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह 11 बजे नाश्ता कर लें। जानकारी के अनुसार रात के खाने और सुबह के नाश्ते के बीच कम से कम 14 घंटे का अंतर रखें। अगर आप रात को 8 या 9 बजे डिनर कर रहे हैं तो सुबह 11 बजे नाश्ता कर लें। जो आपको फिट रखने का काम करेगी।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *