डांडिया नाइट के लिए अलग तरह के लुक करें क्रिएट, जानियें कैसे
Beauty, Fashion, Trends

डांडिया नाइट के लिए अलग तरह के लुक करें क्रिएट, जानियें कैसे

इस समय पूरे देश में नवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से शुरू हो गया है। जहां इस मौके पर देवी पूजा, रामलीला और डांडिया की रात लोगों मैं उत्साह बढाती है। बता दें कि इस त्योहार की शुरुआत के बाद से, विभिन्न स्थानों पर डांडिया और गरबा रात्री का आयोजन बड़े ही धूम-धाम से किया जाता है। जहां लोग बड़े ही जमकर इसका मजा लेते है। ऐसे में लोग इन जगहों पर जाने के लिए तरह-तरह के कपड़े खरीदते हैं लेकिन आप इस दौरान अलग लुक क्रिएट कर सकती हैं। यहां बताया गया है कि आप अपना लुक कैसे बना सकते हैं। आइये जानते है इसके बारें में।

पहन सकती है ये ज्वैलरी

वहीं, जो लोग सलवार या चूड़ीदार सूट में कंफर्टेबल होते हैं। वे इस आउटफिट के साथ भी लुक क्रिएट कर सकते हैं। इस लुक में कुछ डांडिया ज्वैलरी जोड़ें। आप चाहें तो ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी भी पहन सकती हैं। जिससे आप अलग नजर आएंगी।

ये लगाएंगी चार चांद

आप चाहे तो घेरव लहंगा, पोटली बैग और फैंसी चूड़ियां आपके डांडिया लुक में चार चांद लगा सकती हैं। अपनी डांडिया रात के लिए सुनिश्चित करें कि आप अपनी डांडिया स्टिक को मैचिंग ड्रेस के साथ थोड़ा सा तैयार करें। जिससे आप सुंदर दिखेंगी।

ये कलर्स हो सकते है परफेक्ट

दरअसल, साड़ी में ब्राइट और लाउड कलर्स आपकी डांडिया नाइट के लिए परफेक्ट हो सकते हैं। आप टाई वर्क वाली साड़ी भी चुन सकती है। साड़ी के साथ कुछ एथनिक ज्वैलरी कैरी करें। इसके साथ आप चंकी नेकलेस कैरी कर सकती हैं। जो आप पर खूब जमेगी। वहीं, इस फेस्टव सीजन में एक से बढ़कर एक फैशन की चीज बाजार में आ रही है। जहां आप बाजार से खरीद सकती है। जिससे आप अपने कलर के अनुसार इसका चयन कर सकती है। जो आपको बाजार से आराम से मिल जाएंगे।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *