अगर आपकी भी आइब्रो सफेद आ रही है नजर, तो इस तरह करें सही
Fashion, Beauty

अगर आपकी भी आइब्रो सफेद आ रही है नजर, तो इस तरह करें सही

जैसा कि महिलाओं की बात करें तो आईब्रो सभी महिलाओं के चेहरे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। क्योंकि आइब्रो चेहरे और आंखों की खूबसूरती को चार चांद लगाती है। वहीं, अगर आपकी आइब्रो भी सफेद जैसी नजर आ रही है तो आप घरेलू उपाय के जरिए आइब्रो को ठीक कर सकती है। हालांकि, आइब्रो कुछ-कुछ महिलाओं की ज्यादा मोटी या पतली होने पर बहुत अलग तरह की दिखती है। आइये जानते है कि कैसे आप अपनी आइब्रो को ठीक कर सकती है।

इस तरह काजल करें तैयार

सबसे पहले आप आईब्रो को काला करने के ल‍िए आप काजल की सहायता ले सकती है। वहीं, आप घर पर काजल बनाने के ल‍िए रुई की बाती का सहारा ले सकती है। जहां आप दीपक में घी भरकर उसमें 1 कपूर डालें। फिर उसके बाद बाती को भ‍िगोकर म‍िट्टी के दीपक में जलाएं। तब दीपक को कटोरी से आधा ढककर रख दें। वहीं, 5 से 6 घंटे बाद कटोरी की ऊपरी सतह पर काजल तैयार हो जाएगा। तो काजल को कॉटन बड्स की मदद से आईब्रो पर लगा सकती है। उसके ऊपर थोड़ा सा बेबी पाउडर लगाएं, तो काजल आईब्रो से न‍िकलेगा नहीं देगा।

मेंहदी से करें तैयार

दूसरा उपाय में मेहंदी की मदद से आईब्रो को काला किया जा सकता है। जहां आप मेहंदी पाउडर में नार‍ियल का तेल म‍िलाकर पेस्‍ट तैयार कर सकती है। इस पेस्‍ट को बर्तन में डालकर गरम कर लें। इसके बाद म‍िश्रण के ठंडा होने का इंतजार करें। फ‍िर कॉटन या ब्रश की मदद से आईब्रो  पर पेस्‍ट लगा लें। फिर सफेद पलकों को काला करने के ल‍िए भी मेहंदी पेस्‍ट का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

व‍िटाम‍िन बी12

तीसरे उपाय में व‍िटाम‍िन बी12 के कारण भी आईब्रो सफेद जैसी नजर आन लगती है। आपको व‍िटाम‍िन बी12 र‍िच फूड्स जैसे- दही, दूध, पनीर, ओट्स, सोयाबीन, ब्रोकली और मशरूम आद‍ि का सेवन भी करना होगा। आपको अपनी डाइट में व‍िटाम‍िन डी3 युक्‍त आहार भी लेना चाहिए जो सेहत के लिए भी अच्छा होता है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *