जैसा कि हम सभी जानते है कि सावन के महीने की शुरूआत हो चुकी है। तो ऐसे में इस महीने में मेहंदी और आलता लगाने के साथ श्रृंगार करने का महत्व भी लोग मानती है। अगर आप भी मेहंदी लगाना चाह रही है तो आप भी अपनी इस लाइफ में मेंहदी की जगह आलता का इस्तेमाल कर सकती है। वहीं, आलता लगाना आसान होता है जिससे हाथ, पैर भी सुंदर दिखते है।
यहां होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल बिहार और बंगाल जैसे राज्य में किया जाता है। क्योंकि वहां आलता से ही श्रृंगार किया जाता है। ऐसे में आप भी सावन जैसे पवित्र महीने में मेहंदी लगाने के बजाए आप आलता लगा सकते हैं। आज हम जानेंगे कि कैसे आप मेंहदी की जगह आलता लगा सकती है।
लगाएं ट्रेडिशनल डिजाइन वाला आलाता
बता दें कि मेहंदी के बजाए आप हाथों में आलता का इस्तेमाल कर सकती है। इतना ही नहीं इसके साथ आप इससे हाथों में डिज़ाइन भी बना सकते हैं। आप हाथों में लाल आलता लगाए। जहां हाथ में इसे लगाने के बाद इसे पूरी तरह से सूख जाने दे। फिर उसके बाद अब व्हाइट कुमकुम से महीन डिजाइन उसके आस-पास बना सकती है। वहीं, आप हाथों में ट्रेडिशनल डिज़ाइन वाला आलता लगा सकती है। जिस पर आप मेहंदी की नकाशी भी कर सकती हैं। ऐसे में आपके हाथ में मेहंदी भी लग जाएगी और मेहंदी के बिना इस्तेमाल से हाथ भी सुन्दर नजर आएंगे।
खास बात
हालांकि, इस समय बाजार में तमाम तरह के आलता और मेंहदी आ रहे है। जहां लोग अलग-अलग तरह से इसका इस्तेमाल करती है। जहां सस्ते भी है और महंगे भी है। जहां हर राज्य में लगभग तरह से इसका इस्तेमाल होता है। जहां यह महिलाओं के ज्यादा महत्वपूर्ण भी होता है।