सावन में पहने हरे रंग के आउटफिट्स, होता है सौभाग्य का प्रतीक
Health, Beauty, Trends

सावन में पहने हरे रंग के आउटफिट्स, होता है सौभाग्य का प्रतीक

जैसा कि हम सभी जानते है कि हर बार की तरह सावन का महीना 14 जुलाई के दिन से शुरू हो रहा है। वहीं, सावन के महीने में खासतौर से हरे रंग को काफी महत्व दिया जाता है और यही कारण है कि इस महीने में महिलाएं हरे रंग के आउटफिट्स पहनना हर तरह से ज्यादा पसंद करती हैं।

खास बात

वह इसलिए कि हरा रंग सौभाग्‍य का भी प्रतीक भी माना जाता है। तो इसलिए महिलाएं खासतौर से अपने श्रंगार में अधिक से अधिक हरे रंग का इस्‍तेमाल करना ज्यादा पसंद करती हैं। वहीं, कई बार तो पूरे महीने हरे रंग से बोरियत होने लगती है। तो आइये जानते है कि कैसे आप अलग-अलग तरह के ट्रेंडी शेड को शामिल कर सकती है।

नई नवेली दुल्हन के लिए हो सकता है परफेक्ट

जानकारी के लिए बता दें कि सावन में हरे रंग के इन शेड्स स्‍टाइललाइम ग्रीनग्रीन का एक ब्राइट शेड है। जो आता है लाइम ग्रीन कलर के साथ। बता दें कि ये कलर काफी वाइब्रेंट होते है। जहां इस कलर की साड़ी अगर आप नेट या सिफॉन फैब्रिक की पहनें तो आप बहुत सुंदर दिख सकती है। जहां यह कलर नई नवेली दुल्‍हन के लिए परफेक्‍ट साबित हो सकता है।

हर स्किन पर अच्छा लगता है यह कलर

वहीं, एक आता है ऑलिव ग्रीनग्रीन का डल शेड में से एक है ऑलिव ग्रीन जो हर उम्र की महिलाओं पर अच्‍छा लगता है। यही नहीं ये हर स्किन पर अच्छा दिखता है। वहीं, आप सावन के महीने में इस कलर की कांजीवरम या हैंडलूम साड़ी ट्राई कर सकती हैं। क्या आपको ये पता है कि सी ग्रीन सी ग्रीन कलर की रफल साड़ी इन दिनों काफी ट्रेंड में चल रही है।

इन चीजों को भी कर सकती है ट्राई

जहां यह कलर आपके लुक को मॉडर्न टच लेने का काम करती है। ये कलर हल्‍के स्किन टोन के साथ काफी अच्‍छे नजर आते है। आप इसके साथ मोतियों के नेकलेस या झुमकियों को ट्राई कर सकती हैं। बता दें कि एमरल्‍ड ग्रीनएमरल्‍ड ग्रीन कलर को रॉयल ग्रीन भी कहा जाता है। ये कलर हर रंग पर अच्‍छा लगता है। सावन में इस रंग की साड़ी आप पहन सकती है। जिसमें आप बहुत ही सुंदर दिखेंगी। आप चाहें तो इस साड़ी के साथ एमरल्‍ड ग्रीन बिंदी ज़रूर लगाएं। वहीं, सावन में आप इस रंग के कपड़े ट्राई कर सुंदर दिख सकती है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *