फिट रखने के लिए निकाले कुछ समय, जानियें इसके बारे में
Health, Uncategorized

फिट रखने के लिए निकाले कुछ समय, जानियें इसके बारे में

फिट रहने के लिए हर कोई अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज करते हैं और खाने पीने की आदतों में बदलाव करते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो रोजाना के बिजी शेड्यूल में से खुद के लिए समय ही नहींं निकाल पाते लेकिन ये गलत है। फिटनेस को बनाए रखने के लिए आपको रोजाना सुबह खुद के लिए कुछ मिनट निकालने चाहिए। यहां जानिए फिट रहने के लिए सुबह के रूटीन में से आपको खुद के लिए कितना समय निकालना चाहिए।

सुबह के रूटीन में से फिटनेस के लिए कितना समय निकालें

सेहत से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए फिट रहना बहुत जरूरी है। हालांकि, बहुत कम ही लोग ऐसे हैं जो फिट रहने के लिए समय निकाल पाते हैं। आपको बता दें कि दिनभर के बिजी शेड्यूल में से खुद के लिए समय निकालना मुश्किल है, लेकिन आप सुबह के समय में से खुद के लिए 15 मिनट निकाल सकते हैं। शुरुआत में खुद के लिए 15 मिनट निकालें और फिर बाद में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर सकते हैं।

इस समय में क्या करें

अब आप सोच रहे होंगे कि समय तो निकाल लिया लेकिन इस समय में क्या करें? सुबह के समय जब आप खुद के लिए समय निकालना शुरू कर देते हैं तो कुछ फिटनेस से जुड़ी चीजों पर ध्यान दें। जैसे-

वॉक पर जाएं

सुबह के समय 15 या 30 मिनट की लिए वॉक पर जाना सबसे अच्छा है। सुबह के समय कुछ देर की मॉर्निंग वॉक करने से गंभीर बीमारियों को रोकने में मदद मिल सकती है। इसी के साथ सुबह के समय कुछ देर की वॉस से आप दिन भर एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं।

मेडिटेशन करें

सुबह उठकर मेडिटेशन यानी ध्यान लगाएं। फोकस और एकाग्रता बढ़ाने के लिए सुबह 10 मिनट का मेडिटेशन जरूरी है। सुबह के समय वातावरण काफी शांत रहता है, जिससे आसानी से ध्यान लगाया जा सकता है, इससे मन भी शांत होता है। ऐसा करके आप खुद को मेंटली फिट रख सकते हैं। धूप में बिताएं कुछ समय-हड्डियों को हेल्दी रखने के लिए विटामिन डी बेहद जरूरी है। इसके लिए सुबह कुछ देर धूप में बैठना बेहद फायदेमंद है। धूप में बैठें। इससे हड्डियों के मजबूत होने के साथ ही आपकी मानसिक स्थिति भी बेहतर रहता है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *