जानियें कैसे इन तरीको से अपने होंठों को बना सकती है चमकदार, पढ़िये
Beauty, Health

जानियें कैसे इन तरीको से अपने होंठों को बना सकती है चमकदार, पढ़िये

जैसा कि हम देखते है कि महिलाएं जब भी कही घर से बाहर निकलती है तो वह अपने चेहरे पर कपड़ा बांधकर निकलती है। वहीं, कभी-कभी तो धूप और पॉल्यूशन के कारण कई बार उनके होंठों का ऊपरी हिस्सा काला सा नजर आने लगता है। क्या आप ये जानते है कि इसे आम भाषा में अपर लिप्स कहा जाता हैं। जो एक तरह से खूबसूरती तो भी कम कर देता है। जहां कई बार तो महिलाओं को इस परेशानी को खत्म करने के लिए आप कई बार ब्लीच की मदद लेनी पड़ती है। जहां इससे भी फायदा नहीं होता है। आइये जानते है कि कैसे घरेलू उपाय के जरिये आप अपने होंठों को चमकदार बना सकती है।

शहद त्वचा को बनाएं कोमल

आपको बता दें कि शहद में मौजूद मॉइश्चराइजिंग प्रोपर्टी न सिर्फ त्वचा को कोमल बनाने का काम करती है। बल्कि इस परेशानी से छुटकारा भी दिलाती है। आपको सोने से पहले कुछ दिनों तक हर रात में हल्का शहद उंगलियों की मदद से इस हिस्से में लगा लेना है। फिर उसे 10 मिनट बाद धो लें।

लगाएं कच्चे दूध की मलाई

दूसरे उपाय में हम बात करें अगर कच्चे दूध की तो ये न सिर्फ गोरी रंगत देता है। जहां इससे आप अपनी परेशानी भी दूर कर सकती हैं। वहीं, एक कटोरी में कच्चा दूध या इसकी मलाई को लें ले। जहां रोज सोने से पहले इसे रूई की मदद से इस हिस्से में लगाएं। फिर सुबह उठकर इसे धो लें। आपको कुछ दिनों में आराम नजर आने लगेगा।

गुलाबजल और ग्लिसरीन

हम अक्सर गुलाबजल और ग्लिसरीन का इस्तेमाल करते ही रहते है। क्या आप ये जानते है कि इसके लिए 2 बड़े चम्मच गुलाबजल में 1 बड़ा चम्मच ग्लिसरीन मिलाकर अपर लिप पर लगा लें। फिर 5 मिनट बाद इसे दोबारा लगाएं। 10 मिनट बाद धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए रात में इस्तेमाल करें और सुबह धो लें।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *