आपको भी कम उम्र में लगा चश्मा, तो ऐसे पाए समस्या से छुटकारा, जानियें
Health, Food

आपको भी कम उम्र में लगा चश्मा, तो ऐसे पाए समस्या से छुटकारा, जानियें

आजकल हम देखते है कि बिजी लाइफस्टाइल के कारण आजकल लोग अपना ज्यादातर समय टीवी, लैपटॉप जैसे गैजेट्स पर बिताते हैं। इन सब चीजों पर ज्यादा समय बिताने से आंखों पर बुरा असर पड़ता है। जो एक तरह से सभी के लिए जरूरी हो गया है। इसके अलावा फास्ट फूड, सैचुरेटेड फैट, तैयार भोजन जैसी चीजें भी आंखों की रोशनी को कमजोर कर रही हैं। इन सभी आदतों के कारण बच्चों से लेकर बड़ों तक को कम उम्र में ही चश्मा लगना शुरू हो जाता है। हालाँकि, आप अपने खान-पान की आदतों में कुछ बदलाव करके चश्मे से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बताते हैं जो आपकी आंखों की रोशनी को बेहतर बनाएंगे। आइये जानते है उनके बारे में।

हरे पत्ते वाली सब्जियां पहुचाएं फायदा

सबसे पहले आपको बता दें कि हरी पत्तेदार सब्जियों में ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन होता है। ये दोनों पोषक तत्व आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। ऐसे में आप इस सर्दी के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों के रूप में पालक, मेथी, बथुआ और सरसों को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

गाजर

ठंड के इस मौसम में गाजर भी प्रचुर मात्रा में होती है। गाजर के सेवन से आप आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं। यह विटामिन ए का बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके नियमित सेवन से आप अपनी आंखों से चश्मा हटा सकते हैं।

ओमेगा -3 फैटी एसिड

क्या आपको ये पता है कि मछली को ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत माना जाता है। ऐसे में अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो इसे अपनी डाइट में शामिल करके अपनी आंखों को स्वस्थ बना सकते हैं।

खट्टे फल

वहीं, नींबू, संतरा, मौसमी फल, आंवला, शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट हैं। इसका सेवन करने से आंखों से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

बादाम करें फायदा

इसमें विटामिन ई अच्छी मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए यह काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से मैक्यूलर डिजनरेशन (रेटिना रोग) का खतरा भी कम हो जाता है। जो एक तरह से अच्छा माना जाता है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *