आप भी है वर्किंग वोमन, तो इस चीज को ना करें नजरअंदाज, पढ़िये
Empowerment, Health, Uncategorized

आप भी है वर्किंग वोमन, तो इस चीज को ना करें नजरअंदाज, पढ़िये

बहुत सी महिलाओं को अपने घर के काम से फुर्सत ही नहीं मिल पाती हैं। जिसकी वजह से वे अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाती हैं। वहीँ अगर वर्किंग वुमन अर्थात कामकाजी महिला हो तो उनका काम दोगुना हो जाता हैं और वे सेहत से ऊपर अपने काम को तवज्जो देती हैं।

सेहत को ना करें नजरअंदाज

घर हो या ऑफिस महिलाओं का काम व जिम्मेदारियां कभी खत्म नहीं होती है। घर और ऑफिस की जिम्मेदारियां संभालती कामकाजी महिलाएं, कई बार खुद के प्रति जिम्मेदारी को गंभीरता से नहीं लेती। वर्किंग वुमन का अपनी सेहत को नजरअंदाज करना बहुत भारी पड़ सकता हैं। आइये जानते है कुछ टिप्स जिससे आप खुद को फिट बना सकती है।

व्यायाम दिल को रखता है हेल्दी

सबसे पहले तो आप जितने सक्रिय रहते हैं। उतना ही बेहतर होता है। नित्य व्यायाम हमारे दिल को हेल्दी बनता है। मांसपेशियों और हड्डियों की शक्ति बढ़ाता है और अभी प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करता है। सप्ताह में 2 से 4 घंटे की मध्यम गतिविधि, जैसे तेज चलना या नृत्य अवश्य करें। इसके अलावा आप सप्ताह में 1 घंटा 15 मिनट दौड़ने या टेनिस खेलने जैसी क्रियाएं भी कर सकते हैं। साथ ही अपनी शक्ति और ताकत बढ़ाने पर भी ध्यान दें।

खास बात

यदि आप ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहते हैं, तो पूरे दिन छोटी-छोटी गतिविधियाँ करने की कोशिश करें। जितना हो सके चलें, एक दिन में कम से कम 10,000 कदम चलने का लक्ष्य बनाएं। लिफ्ट की जगह सीढ़ीयों का प्रयोग करें। अपनी कार को अपने गंतव्य से दूर पार्क करें।

इससे भूख का कम होगा एहसास

जहां कई बार तो ऐसा होता है कि काम में बिजी होने के कारण कई बार वर्किंग वुमन को खाने का समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में आप सुबह हैवी नाश्ता कर सकती हैं। इससे ना सिर्फ आपका पेट भरा रहेगा बल्कि काम के दौरान आपको भूख का भी कम अहसास होगा और आप काम पर पूरा फोकस कर पाएंगी।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *