सर्दी में अगर आप भी है होंठ फटने की समस्या से परेशान, तो इन टिप्स से बनाएं खूबसूरत
Beauty, Fashion, Trends

सर्दी में अगर आप भी है होंठ फटने की समस्या से परेशान, तो इन टिप्स से बनाएं खूबसूरत

सर्दियों का मौसम अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। जहां ऐसे में हमारे स्किन रूखी सी होने लगती है। जहां हमें आम समस्याएं होने लगती है। जहां सर्दी के मौसम में खासकर होंठ फटने की समस्या ज्यादा होती है। जिससे लोग परेशान हो जाते है। जिससे उनका सारा ध्यान होंठ पर लगा रहता है। जो सबकुछ मौसम बदलने से होता है। जिससे कुछ लोगो के होंठ काले भी पड़ने लगते है। तो आज हम बात करने जा रहे है कि कैसे आप कुछ टिप्स अपनाकर अपने होंठ को खूबसूरत बना सकते है।

नारियल से करें मॉइश्चराइज

क्या आप ये जानते है कि नारियल का तेल शरीर के साथ होंठों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। जी दरअसल नारियल तेल होंठो को मॉइश्चराइज कर टैनिंग हटाने में भी मदद करता हैं। इसी के साथ नारियल का तेल प्राकृतिक मॉइश्चराइज है और होंठों पर इसको नियमित लगाने से फटे होंठों की समस्या भी दूर होती है। जिससे धीरे-धीरे आराम मिलने लगता है।

इनसे मिलेगा पोषण

दूसरे नंबर पर गुलाब की पत्तियां होंठों को गुलाबी बनाने के साथ होंठों को पोषण भी देती हैं। जी हां दरअसल होंठों पर गुलाब की पत्तियों को इस्तेमाल करने के लिए 5-6 गुलाब की पत्तियों को रातभर के लिए दूध में भिगो दें। फिर उसके बाद सुबह इस दूध को छानकर पत्तियों को मैश इसका पेस्ट बना लें। इसके बाद इस पेस्ट को होंठों पर करीब 5 से 10 मिनट तक लगा के रखें और अंत में होंठों को नॉर्मल पानी से धो लें। आपको कुछ दिन में आराम खुद दिखेगा।

यह होता है फायदेमंद

क्या आप ये जानते है कि बादाम का तेल होंठों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जहां बादाम का तेल होंठों को गुलाबी करने में मदद करता है। वहीं, आप चाहे तो शहद भी लगा सकते है क्योंकि शहद होंठों को मॉइश्चराइज कर उन्हें गुलाबी बनाने में मदद करता है। जी हाँ और शहद को होंठों पर लगाने से फटे होंठों की परेशानी दूर हो जाती है और होंठ मुलायम बनते है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *