स्किन केयर करते समय ना करें ये गलती, पहुंच सकता है नुकसान, जानिये
Beauty, Fashion

स्किन केयर करते समय ना करें ये गलती, पहुंच सकता है नुकसान, जानिये

बदलते मौसम में हम देखते है कि हमारे स्किन में कई बदलाव आने लगते हैं। कभी तेलीय त्वचा तो कभी एकदम रूखी। इसके लिए लोग कई तरह के​ स्किन केयर रूटीन अपनाते हैं। जिसमें वो तरह-तरह के घरेलू उपायों का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा कभी-कभी बाहरी प्रोडक्ट को लाकर अपने फेस पर यूज करते हैं। लेकिन हम अपना स्किन रूटिन करते हुए कई तरह की लापरवाही भी कर बैठते हैं। जिससे उनके फेस पर कई तरह के नुकसान होने लगते हैं। तो चलिए जानते हैं कि, हम अक्सर स्किन केयर करते हुए क्या गलतियां करते हैं।

सुरक्षा गार्ड का करता है काम

अधिकतर म​हिलाएं सुबह के समय में अपनी त्वचा को स्क्रब करती हैं। ताकि, उनको फ्रेश लुक मिल जाए। लेकिन यह सही नहीं है। दरअसल, सुबह में स्क्रब करने से यूवी किरणों को स्किन के अंदर एंट्री करने का एक रास्ता मिल जाता है। स्क्रब का काम डेड सेल्स को नि​कालना होता है। जो धूप में जाते समय एक सुरक्षा गार्ड का काम करता है।

स्किन हो सकती है खराब

महिलाएं क्या करती हैं, यदि उनके फेस पर कोई प्रोडक्ट सूट नहीं होता तो वह कोई और प्रोडक्ट खरीद लेती हैं। लेकिन आपको बता दें कि, जो आपकी स्किन के लिए परफेक्ट हो वही इस्तेमाल करें। वरना आपकी स्किन खराब हो सकती है।

खास बात

जब भी आप बाहर धूप में जाएं तो ध्यान रखें की सनस्क्रीन को जरूर लगाएं। कभी-कभी लोगों को सनस्क्रीन लगाने की जानकारी भी नहीं होती है। इसके लिए हम आपको बताएंगे सनस्क्रीन दो टाइप की होती हैं। फिजिकल और केमिकल। फिजिकल क्रीम मेकअप के बाद लगाते हैं। केमिकल वाली मेकअप से पहले यूज करते हैं। तो आपको अच्छी और तरीके से सनस्क्रीम इस्तेमाल करनी है।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *