बालो को मजबूत रखने के लिए करें हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन, जानिये कैसे
Beauty, Fashion

बालो को मजबूत रखने के लिए करें हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन, जानिये कैसे

क्या आपको ये पता है कि बालों को मजबूत बनाने के लिए सिर्फ ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ही काफी नहीं है। स्वस्थ बालों के लिए पौष्टिक आहार भी जरूरी है। ऐसे में आप अपने बालों को मजबूत बनाने के लिए कुछ हेल्दी ड्रिंक्स का भी सेवन कर सकते हैं। इससे आप बालों से जुड़ी समस्याओं जैसे बालों का झड़ना से भी बचे रहेंगे। यह जूस बालों के विकास के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें पालक और गाजर आदि जैसे जूस शामिल हैं। आइए जानते हैं स्वस्थ बालों के लिए आप कौन से पेय पदार्थ पी सकते हैं।

पालक का रस

पालक का जूस प्रोटीन से भरपूर होता है। इसमें बायोटिन भी उच्च मात्रा में होता है। इस जूस में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स होता है। इससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है। इससे बालों के झड़ने और टूटने की समस्या दूर हो जाती है।

ककड़ी का रस त्वचा के लिए अच्छा

खीरे में विटामिन ए होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह जूस शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। खीरे का रस बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।

आंवले का जूस होता है फायदेमंद

आंवले का जूस विटामिन सी से भरपूर होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह बालों को मजबूत और घना बनाता है। यह जूस शरीर से विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालता है। इसकी मदद से आप शरीर को फ्री रेडिकल डैमेज से बचा सकते हैं।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *