टूटते बालो से हो चुकी है परेशान, तो हो सकती है ये पोषण की कमी
Health, Food

टूटते बालो से हो चुकी है परेशान, तो हो सकती है ये पोषण की कमी

हर महिलाओं का मन होता है सभी के बाल घने और लंबे एवं सुंदर हो। खासकर लड़कियों की बात करें तो उनको ज्यादातर लंबे बाल ज्यादा पसंद होते है। क्या आप ये जानती है कि बालों का टूटना कई तरह के पोषण की कमी भी हो सकता है। जिसका कारण हो सकता है सही तरीके से बालों पर ध्यान नहीं दिया जाना। आइये जानते है कि कैसे आप कुछ घरेलू नुस्खों के द्वारा घर पर टूटते बालों को सही कर सकती है।

दहीं होता है कारगर

क्या आप ये जानती है कि झड़ते बालों को रोकने के लिए दही बहुत कारगर होता है। इसके लिए बालों को धोने से कम से कम 30 मिनट पहले बालों में दही लगाना चाहिए। जब बाल पूरी तरह सूख जाएं तो इसे पानी से धो ले। दही में नींबू का रस मिलाकर भी लगा सकते है। नहाने से पहले इस पेस्‍ट को बालों में लगायें और 30 मिनट बाद बालों को धो ले। ऐसे बालों का गिरना कम हो जाएगा और आपके बाल सही होने लगेगे।

शहद होता है गुणकारी

जैसा कि हम सभी जानते है कि शहद बहुत गुणकारी औषधि है। यह कई रोगों को ख़त्म करने के साथ अन्य चीज़ों में भी काम में लिया जाता है। शहद के प्रयोग से बालों का झडऩा भी रोका जा सकता है। शहद को बालों में लगाने से बालों का गिरना बंद हो जाता है। गरम जैतून के तेल में एक चम्मच शहद और एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर उनका पेस्ट बनाये। नहाने से पहले इस पेस्ट को सिर पर लगाए और कुछ समय बाद सिर को धो ले। इससे बालों के गिरने की समस्या कर हो जाएगी।

यह भी होता है कारगर

तीसके उपाय की बात करें तो ताजी तैयार की गई मेंहदी को एक अंडे और दही के साथ मिलाकर अपने बालों में लगाए। इसे लगा कर करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दे और पानी के साथ धो दे। अगले दिन बालों को शैम्पू करलें। इसका फायदा आपको खुद दिखने लगेगा।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *