लिप्स पर लिपिस्टिक लगाकर लाए परफेक्ट लुक, बस अपनाएं ये तरीका
Beauty, Fashion

लिप्स पर लिपिस्टिक लगाकर लाए परफेक्ट लुक, बस अपनाएं ये तरीका

आज के इस स्मार्टयुग में बात करें अगर ऑफिस जाने वाली महिला या फिर हाउसवाइफ की। आपको हर महिला के बैग में लिपिस्टिक जरूर रूप से मिलेगी। क्योंकि लिपिस्टिक महिलाओं का एक ऐसा ब्यूटी प्रोड्क्ट है जिसे महिलाएं अपने छोटे से लेकर बड़े बैग में जरूर रखती है।  अधिकतर महिलाएं यह मानती है कि लिप्स की खूबसूरती और चमक को बढ़ाने के लिए लिपस्टिक बहुत महत्वपूर्ण मेकअप प्रोडक्ट होता है।

इसका चल रहा ज्यादा क्रेज

आजकल के फैशन में मैट और लिक्विड लिपस्टिक का क्रेज काफी ज्यादा महिलाओं के बीच चल रहा है। क्योंकि यह लिप्स को काफी अच्छा और खूबसूरत लुक देने का काम करते है। मैट लिपस्टिक की तुलना में लिक्विड लिपस्टिक लगाना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि यह लिपस्टिक ड्राई नहीं होती है और जल्दी ही हटने की संभावना नहीं होती है। तो आज हम बात करने जा रहे है कि कैसे आप इन तरीकों को अपनाकर अपने लिप्स को परफेक्ट बना सकती है।

लगाना होगा लिप बाम

सबसे पहले अगर आप लिपस्टिक लगाई हो तो इसके बाद लिप्स को सूखने या फिर ड्राई होने से बचाने के लिए अपने लिप्स को हाइड्रेट रखने की आवश्यकता है। इसके लिए लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होठों पर मॉइस्चराइजर या फिर लिप बाम को लगाना होगा। इसके बाद इसे अपने होठों पर फैला लें करीब 10 मिनट बाद इसे पोंछ लें। फिर इसमें लिपस्टिक लगाएं। इससे आपके लिप्स जल्दी सूखेंगे नहीं।

लिक्विड लिपिस्टिक होती है चिपचिपी

क्या आपको ये पता है कि लिक्विड लिपस्टिक अन्य लिपस्टिक की तुलना में ज्यादा चिपचिपी होती है। ऐसे में अगर आप लिपस्टिक को ज्यादा लगा लेते हैं तो आपके लिप्स का लुक बिगड़ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि लिक्विड लिपस्टिक का इस्तेमाल कम से कम करें।  अगर आप होठों के दो जगह पर दो बूंद लिपस्टिक लगाकर ब्रश की मदद से फैलाते हैं तो लिपस्टिक अच्छा लगेगा। जिससे लिप्स भी परफेक्ट दिखेंगे।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *