खूबसूरत दिखने के लिए आंखों का मेकअप उतना ही अहम होता है जितना कि चेहरे का। आंखों का मेकअप अगर अच्छी तरह से किया गया हो तो चेहरे का पूरा लुक बदल जाता है। आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए लोग अलग-अलग तरह के आई मेकअप ट्राई करते हैं।आंखों को बेहद ब्यूटीफुल और ड्रामेटिक लुक देने में आईलैश का एक अहम रोल होता है जिनपर आजकल कर्लर (Eyelash Curler) का इस्तेमाल किया जाता हैं। कई बार महिलाएं आईलैश कर्लर का इस्तेमाल करते समय कुछ आम गलतियां कर बैठती हैं। आईलैश कर्लर (Eyelash Curler) का इस्तेमाल करते समय आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए जिनके बारे में हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।
खास बात
हर किसी की पलकें अलग होती हैं, एक व्यक्ति के लिए काम करने वाला कर्लर आपके लिए काम नहीं कर सकता है। यह समझना जरूरी है कि आपकी पलकों को क्या चाहिए, इसलिए कर्लर चुनते समय अपनी आंखों के आकार और लैश की लंबाई को ध्यान में रखें।
हर बार साफ करें
अपने आईलैश कर्लर (Eyelash Curler) को अपनी मेकअप किट में रखने से पहले इसे धोकर साफ कर लें। मेकअप रिमूवर वाइप्स भी आपके आईलैश कर्लर से मस्कारा हटाने का एक बेहतरीन तरीका है। पूरी तरह से सफाई करके इसे सुखाकर ही रखें।
आईलैशेज कर्लर को गर्म करें
कुछ लड़कियां आई लैशेज कर्लर (Eyelash Curler) का इस्तेमाल तो करती हैं लेकिन उन्हें इसे सही तरह इस्तेमाल करने का तरीका नहीं मालूम होता है, जिससे आंखों का मेकअप सुंदर नहीं दिखता है। वास्तव में कर्लर का इस्तेमाल करने से पहले इसे ब्लो ड्रायर से हल्का गर्म कर लेना चाहिए। हल्के गर्म कर्लन से आईलैशेज अच्छी तरह कर्ल होती हैं और आंखों की खूबसूरती देखते ही बनती है।