अगर चाहती है कि होंठ पर टिकी रहे ज्यादा देर तक लिपिस्टिक, जानिये कैसे
Beauty, Fashion

अगर चाहती है कि होंठ पर टिकी रहे ज्यादा देर तक लिपिस्टिक, जानिये कैसे

यह तो आम बात है कि चाहे ऑफिस हो, पार्टी हो या घूमने जाना हो, लड़कियां लिपस्टिक जरूर लगाती है लेकिन कुछ समय बाद में लिपस्टिक होठों से गायब हो जाती है। ऐसे में हम आपको बताते हैं हैक्स जिससे लिपिस्टिक 8 से 10 घंटे तक स्टे करेगी। आइये जानते है इसके बारे में।

ये करना ना भूले

अगर आप चाहते हैं कि आपकी लिपिस्टिक लंबे समय तक स्टे करें, तो लिपस्टिक लगाने से पहले एक डार्क पेंसिल लिप कलर से लिप को लाइन करें और इसके अंदर अपनी पसंद की लिपस्टिक फिल करें। ऐसा करने से लिपस्टिक फैलती नहीं है और हटती भी नहीं है। जिसे चाहे तो आप करके देख सकती है।

खास बात

अगर आप चाहते हैं कि आपकी लिपिस्टिक फ्लेकी ना हो और इसमें से पपड़ी ना निकलें, तो लिपस्टिक लगाने से पहले अपने लिप्स को अच्छी तरह से एक्सफोलिएट करें। इसके लिए आप घर पर चीनी और शहद का स्क्रब बना सकते हैं।

ऐसा करने से हटेगी एकस्ट्रा लिपिस्टक

जब आप एक बार लिपस्टिक का कोट लगा लें, तो एक टिशू पेपर लेकर इस पर अपने लिप्स को दबाएं। ऐसा करने से एक्स्ट्रा लिपस्टिक हट जाती है और आपको एक मैट फिनिश लिपस्टिक मिलती है जो लंबे समय तक चलती है।

लिप बाम को लगाएं होठो पर

जानकारी के लिए बता दें कि लिपस्टिक लगाने से पहले आप एसपीएफ प्रूफ लिप बाम अपने होठों पर लगाएं। इससे न सिर्फ आपके होंठ काले होने से बचेंगे, बल्कि लिपस्टिक भी ज्यादा लंबे समय तक स्टे करेगी। इतना ही नहीं लिप बाम लिप्स की फाइन लाइंस के गैप को भी फिल करता है जिससे लिपस्टिक का रंग निखर कर आता है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *