वेट लॉस का बना रही है मन, तो आपको डाइट में लेना होगा ये चीज, जानियें कैसे
Food, Health, Uncategorized

वेट लॉस का बना रही है मन, तो आपको डाइट में लेना होगा ये चीज, जानियें कैसे

आजकल लोगो का खान पान की बात करें तो तमाम तरह के चीजें लोग सेवन करते है। जहां लोगो का वजन जब बढ़ जाता है तो खासकर महिलाएं परेशान हो जाती है। तो आज हम बात करने जा रहे है कि आप कैसे वेट लॉस कर सकती है। बस आपको अपनी डाइट में ये चीजें करनी होगी शामिल।

खास बात

जानकारी के लिए बता दें कि आप अपने आहार को समझदारी से चुनें। जहां आपके खाने में ऐसी चीजें होनी चाहिए। जो ना केवल फाइबर व वाटर कंटेंट से भरपूर हो, बल्कि इनमें पर्याप्त पोषक तत्व भी हों। ये फूड मेटाबॉलिज्म को बूस्ट अपने करने के साथ-साथ फैट बर्न करने में मददगार होते हैं।

इसका सेवन करना माना जाता है अच्छा

तो इस लिहाज से नेगेटिव कैलोरी फूड आइटम का सेवन करना अच्छा माना जाता है। इनकी खासियत यह होती है कि इनमें कैलोरी कंटेंट काफी कम होता है, लेकिन इन्हें पचाने के लिए शरीर अपेक्षाकृत अधिक कैलोरी बर्न करता है। ऐसे में धीरे-धीरे आपकी बॉडी शेप में आने लगती हैं। तो आइये जानते है कि आप कि आप वेट लॉस करने के लिए क्या चीजे अपनी डाइट में शामिल कर सकती है।

तरबूज करें वेट लॉस 

क्या आप ये जानती है कि तरबूज एक ऐसा फल है। जिसका ना केवल स्वाद लाजवाब होता है, बल्कि इसे वेट लॉस के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। जहां 100 ग्राम तरबूज में 30 कैलोरी पाई जाती है। इसमें वाटर कंटेंट काफी अधिक होता है। जो शरीर को पर्याप्त हाइड्रेशन प्रदान करता है और वेट लॉस में मदद करता है। तरबूज में लाइकोपीन के साथ विटामिन ए, बी 6, सी आदि भी मौजूद होते हैं। जो आपकी ओवर ऑल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। एक तरह से ये सेहत के लिहाज से भी अच्छा होता है।

टमाटर होता है फायदेमंद

वहीं, विटामिन सी रिच टमाटर को नेगेटिव कैलोरी फूड आइटम माना जाता है। 100 ग्राम टमाटर में महज 19 कैलोरी होती है। साथ ही, इनमें वाटर कंटेंट भी काफी अधिक होता है, जो कहीं ना कहीं वेट लॉस में मदद करता है। इसके अलावा, टमाटर में फाइबर, पोटेशियम, लाइकोपीन आदि पाया जाता है। यही कारण है कि वेट लॉस डाइट में टमाटर का सेवन करने की सलाह दी जाती है। आप इसे सलाद के रूप में भी खा सकती हैं। जो एक तरह से फायदेमंद भी साबित होता है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *