मस्से जैसी समस्या से है परेशान, तो इस घरेलू उपाय करकें पाएं छुटकारा
Beauty, Health, Uncategorized

मस्से जैसी समस्या से है परेशान, तो इस घरेलू उपाय करकें पाएं छुटकारा

हम देखते है कि हर कोई चाहता हैं कि उनकी स्किन बेदाग़ और साफ़-सुथरी रहे लेकिन इस चाहत पर पानी फेरने का काम करती हैं मस्सा। जहां यह कभी-कभी तो लोगो के लिेए चिंता का विषय बन जाता है। तो ऐसे में मस्से की समस्या जो आज के समय में बेहद आम हो चुकी हैं। देखा जाता हैं कि लोगों के चेहरे, गर्दन या कान के पीछे मस्से हो जाते हैं। जहां लोग परेशान रहते है।

खास बात

ये मस्से चेहरे पर अलग से नजर आते हैं जिससे सभी छुटकारा पाना चाहते हैं। कई लोग तो इन्हें हटाने के लिए सर्जरी तक करवाने को तैयार हो जाते हैं। अगर आपको ये मस्से रह रहकर परेशान कर रहे हैं। तो कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर इन अनचाहे मस्सों से छुटकारा पा सकते हैं। इसका असर धीमा जरूर होगा लेकिन आप डॉक्टर की सर्जरी जैसे प्रोसेस से बच जाएंगे। आइये जानते है इसके कुछ घरेलू उपाय।

लहसुन का इस तरह बनाएं पेस्ट

सबसे पहले लहसुन की कलियों को छीलकर इनका पेस्ट बना लें। चाहें तो आप इन्हें कद्दूकस भी कर सकती हैं। इस पेस्ट को मस्से पर लगाकर बैंडेज लगा लें। ध्यान रखें कि पेस्ट गाढ़ा होना चाहिए। ताकि यह आराम से मस्से पर टिक सके और जब आप बैंडेज लगाएं तो यह पेस्ट मस्से पर ही होना चाहिए।

ये होता है कारगर

क्या आप ये जानते है कि सेब का सिरका भी मस्सों को हटाने में कारगर होता है। एपल साइडर विनेगर में एंटीवायरल जीवाणु और एंटीफंगल के गुण मौजूद होते हैं। सेब के सिरके का इस्तेमाल करने के लिए एक कप पानी में दो चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। अब इस मिश्रण में रुई को डुबोकर उसे मस्सों पर लगाएं। इसके बाद मस्सों को किसी बैंडेज आदि से कवर कर लें। इस उपाय से कुछ समय बाद ही मस्सा काला पड़ जाएगा। काला पड़ने के बाद मस्सा हट जाता है।

तुलसी भी पहुंचा सकती है फायदा

तुलसी के पत्तों से मस्सों से स्वाभाविक रूप से छुटकारा पाया जा सकता है। तुलसी को कूटकर उसे प्रभावित हिस्से पर रगड़ लें। इन्हें मस्से पर लगा रहने दें और किसी कपड़े से ढंक दें। यह प्राकृतिक उपाय मस्से की समस्या को दूर कर सकता है। जो एक तरह से आपके लिए कारगर साबित हो सकता है।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *