यात्रा के दौरान उल्टी जैसी समस्या से है परेशान, तो इस तरह पाएं निजात
Health, Food

यात्रा के दौरान उल्टी जैसी समस्या से है परेशान, तो इस तरह पाएं निजात

अक्सर बहुत से लोग ऐसी महिलाएं होती है जिनको हमेशा यात्रा के दौरान उल्टी करने की आदत होती है। चाहे व बस हो ट्रेन हो सभी जगहों पर उन्हें यात्रा के दौरान उल्टी होने लगती है। क्या आप ये जानते है कि यह समस्या को मोशन सिकनेस कहा जाता है। जिसका सबसे बड़ा कारण शरीर में पानी की कमी होना या फिर खाली पेट होना हो सकता है। आइये जानते है कैसे आप इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते है।

नींबू है लाभकारी

क्या आपको ये पता है कि सफर के दौरान जी मिचलाने और उल्टी की समस्या को दूर करने में नींबू फायदेमंद हो सकता है। उल्टी की समस्या से निजात पाने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी नींबू के रस का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि इससे उल्टी और जी मिचलाने की समस्या दूर होती है। वहीं, नींबू में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके लिए सफर के दौरान नींबू को अपने साथ रखें। जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

पानी पीना है आवश्यक

वहीं, डॉक्टर के मुताबिक शरीर में पानी की कमी भी मोशन सिकनेस की समस्या का कारण बनती है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पानी का ज्यादा सेवन शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। इससे मोशन सिकनेस नहीं होती है। सीधे शब्दों में कहें तो यात्रा के दौरान उल्टी नहीं होती है।

अदरक होती है फायदेमंद

हम सभई जानते है कि अदरक सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से स्वास्थ्य पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। अदरक का सेवन करने से मोशन सिकनेस में भी आराम मिलता है। इसके लिए सफर के दौरान अदरक का एक छोटा टुकड़ा अपने साथ जरूर रखें। आप च्युइंग गम का भी सहारा ले सकते हैं। जो एक तरह से शरीर को सही रखता है।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *