मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीता सरगम कौशल ने, ऐतिहासिक ताज किया अपने नाम
Beauty, Career, Fashion

मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीता सरगम कौशल ने, ऐतिहासिक ताज किया अपने नाम

जैसा कि रविवार के दिन मिसेज वर्ल्ड 2022-23 का एलान हो चुका है। जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका में आयोजित मिसेज वर्ल्ड 2022-23 में भारत की सरगम कौशल ने खिताब जीतकर इतिहास को रच दिया है। जहां उनकी जीत के बाद सोशल मीडिया पर उनकी ताज पोसी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां लोग जमकर वीडियो को पसंद भी कर रहे है। साथ ही उन्हें बॉलीवुड सेलेब्स और देश वापसी देश का मान बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं देते हुए बधाई दे रहे हैं।

इन्होंने दी बधाई

वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सरगम कौशल गुलाबी कलर के गाउन में नजर आ रही हैं और मिसेज इंडिया का क्राउन जीतने के बाद सरगम की आंखों से खुशी के आंसू छलकते हुए साफ दिख रहे हैं। जानकारी के अनुसार बता दें कि, सरगम ने मिस वर्ल्ड 2022 में खिताब अपने नाम कर 21 सालों बाद ताज को भारत में फिर से लेकर आ गई हैं। सरगम कौशल से पहले साल 2001 में एक्ट्रेस अदिति गोवित्रीकर ने ये ऐतिहासिक ताज अपने नाम किया था। वहीं, उन्होंने साल 2001 में इस क्राउन को अपने नाम करने वाली एक्ट्रेस अदिति गोवित्रिकर ने बधाई देते हुए लिखा, सरगम तुम बधाई हो इस जर्नी का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूँ।

ये कलाकार रहे शामिल

आपको बता दें कि अमेरिका के लास वेगास में आयोजित इस कार्यक्रम में ज्यूरी पैनल में विवेक ओबेरॉय, एक्ट्रेस सोहा अली खान, अदिति गोवित्रिकर और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे कालाकार भी शामिल थीं। बता दें कि सरगम कौशल जम्मू कश्मीर की रहने वाली हैं। सरगम मॉडल होने के साथ-साथ एक टीचर भी हैं। उन्होंने साल 2018 में कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लिया और इसी साल उन्होंने मिसेज इंडिया 2022 में भी भाग लिया और खिताब अपने नाम किया।

खास बात

अब उन्होंने मिसेज इंडिया के तौर पर मिसेज वर्ल्ड 2022 में भाग लिया और क्राउन अपने नाम कर इतिहास रच दिया। जानकारी के मुताबिक, सरगम कौशल के पति इंडियन नेवी में हैं। सरगम, आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक टीचर थी। उन्होंने इंग्लिश लिटरेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। जहां अब वह मिसेज वर्ल्ड  बन गई है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *