हेयरफॉल की समस्या से है परेशान, तो इस तरह पाएं छुटकारा, जानियें कैसे
Health, Uncategorized

हेयरफॉल की समस्या से है परेशान, तो इस तरह पाएं छुटकारा, जानियें कैसे

आजकल हम देखते है कि अधिकतर लोग त्वचा के साथ ही बालों से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। जहां खासकर महिलाएं परेशान रहती है। तो ऐसे में कोई हेयर फॉल से परेशान हैं, तो कोई डैंड्रफ से। वहीं, इसके अलावा कई लोगों के बालों की ग्रोथ रुक गई है। जिससे वह चिंता में रहते है। तो वहीं, कुछ लोगों के बाल उम्र से पहले ही सफेद होने लगे हैं।

तरह-तरह के लोग आजमाते है उपाय

तो ऐसे में बालों की इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं। अगर आप भी बालों की इन समस्याओं से परेशान हैं। तो आप चाहें तो आंवला और दही का उपयोग कर सकते हैं। क्या आप ये जानते है कि आंवला और दही सेहत के साथ ही बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। बालों को मजबूत, मुलायम, डैंड्रफ फ्री और चमकदार बनाने के लिए होममेड आंवला और दही हेयर मास्क लगा सकते हैं।

खास बात

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आंवला और दही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आंवले में विटामिन ए, सी और ई पाए जाते हैं। इसके अलावा दही में विटामिन ए और प्रोटीन अधिक होते हैं। ये सभी विटामिन्स और प्रोटीन बालों के लिए काफी अच्छे होते हैं। इनसे बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है और बाल मुलायम बनते हैं और बाल काले-घने बनते हैं। इसके अलावा दही में एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं। जो डैंड्रफ से छुटकारा दिलाता है। इसके साथ ही स्कैल्प पर होने वाले बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी बचाव होता है। इसलिए अगर आप भी बालों से जुड़ी किसी समस्या से परेशान हैं, तो आंवला और दही हेयर मास्क अप्लाई कर सकते हैं।

लगा सकते है इसका मास्क

अगर आपके सिर पर डैंड्रफ या रूसी हो गई है, तो आप आंवला और दही हेयर मास्क लगा सकते हैं। आंवला और दही को बालों पर लगाने से डैंड्रफ को कम करने में मदद मिल सकती है। आंवले और दही में मौजूद गुण डैंड्रफ से छुटकारा दिला सकते हैं। इसके लिए आप सप्ताह में 2 बार बालों पर आंवला और दही लगा सकते हैं।

बालों पर लगाएं स्कैल्प

अब इस हेयर मास्क को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। एक घंटे के बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए आप सप्ताह में एक बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आंवला और दही नैचुरल इंग्रीडिएंट्स हैं, जो बालों से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में मदद कर सकते हैं।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *