सही कलर का करें यूज
आपका दुर्गा पूजा लुक अच्छा तभी लगेगा। जब आप सही कलर की लिपस्टिक को चूज करें। ऐसे में अगर आप लाइट कलर के कपड़ों को स्टाइल कर रही हैं या पर्पल की शेड वाले कपड़ों को पहन रही हैं, तो इसके साथ आप वाइन कलर की लिपस्टिक को लगा सकती हैं। यह लिपस्टिक लगने के बाद अच्छी लगेगी। साथ ही, इससे आपके होंठ भी सुंदर दिखाई देंगे। इसके लिए आप मैट के साथ-साथ लिक्विड लिपस्टिक में भी इस शेड को खरीदकर अप्लाई कर सकती हैं। यह होंठों पर लगने के बाद मेकअप लुक को परफेक्ट बनाएगी।
खास बात
त्योहारों पर खूबसूरत दिखने के लिए आप मेकअप के साथ रेड लिपस्टिक को अप्लाई कर सकती हैं। इस तरह की लिपस्टिक में आपको हर तरह के रेड कलर मिल जाएंगे। जिसे आप अपने आउटफिट से मैच करके अप्लाई करें। दुर्गा पूजा में जानें के लिए आप इस कलर की लिपस्टिक को मैट से लेकर लिक्विड हर तरह में खरीद सकती हैं और इसे लगाकर अपना मेकअप लुक कंप्लीट कर सकती हैं। लेकिन लिपस्टिक को आपको हमेशा ब्रांड से ही खरीदना चाहिए।
लुक को बनाएं परफेक्ट
अगर आपको दुर्गा पूजा में लगाने के लिए लाइट शेड वाली लिपस्टिक चाहिए, तो इसके लिए आप लाइट शेड को चूज कर सकती हैं। लाइट शेड में आपको कई सारे अलग-अलग ऑप्शन मिल जाएंगे। जिसे अप्लाई करके आप अपना लुक परफेक्ट बना सकती हैं। इसमें आपको लाइट ऑरेंज, पीच, पिंक और लाइट ब्राउन जैसे कई सारे शेड्स मिल जाएंगे। जिसे आप मैट या ग्लॉसी में खरीदकर होंठों पर लगा सकती हैं। इस बार दुर्गा पूजा लुक को कंप्लीट करने के लिए इन लिपस्टिक शेड्स को अप्लाई करें। इससे आपके होंठ भी सुंदर दिखाई देंगे। साथ ही, आपका लुक भी अच्छा लगेगा। जिसमें आप अलग नजर आएंगी।