बालों को कर रही है कलर, तो इन गलतियों को करने से बचे, पढ़िेये इसके बारे में
Beauty, Fashion

बालों को कर रही है कलर, तो इन गलतियों को करने से बचे, पढ़िेये इसके बारे में

कभी-कभी ऐसा होता है कि लुक्स को लेकर प्रयोग करना एक सामान्य बात है। खुद को अलग और आकर्षक दिखाने के लिए महिलाएं अपने बालों की मदद लेना पसंद करती हैं। इसके लिए आजकल महिलाएं बालों में कलर करना पसंद करती हैं। जो एक तरह से ट्रेंड चल गया है। वैसे भी इन दिनों बालों को कलर कराने का ट्रेंड काफी छाया हुआ है। यह कलर टेम्परेरी और परमानेंट दोनों होते हैं। इससे बालों की सफेदी छिपाने के साथ ही इन्हें नया लुक भी दिया जा सकता हैं लेकिन यह तभी प्रभावी दिखता हैं जब इस दौरान सावधानियां बरती जाए। अगर आप भी बालों में कलर करना चाहते हैं और पार्लर की जगह घर पर ही इसे आजमाना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं हेयर कलर करने के दौरान होने वाली गलतियों के बारे में जिनसे आपको बचने की जरूरत हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में।

सिर्फ इतनी देर तक लगाएं कलर

बालों पर कलर करते समय कुछ लोगों को लगता है कि जितना लंबे वक्त के लिए वह कलर को लगा रहने देंगे उतना ही अच्छा कलर आएगा लेकिन यह सही नहीं है। लंबे समय तक बालों पर कलर लगाए रखने से आपके बालों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए बालों पर सिर्फ 20 से 30 मिनट तक ही कलर को लगाएं और इसे धो ले।

खास बात

कई बार लोग अपने सफेद बालों को छुपाने के लिए अपने स्कैल्प पर भी रंग लगाने लगते हैं। सफेद बालों को छुपाने के लिए अपने स्कैल्प को रंग देना बिल्कुल भी सही नहीं है। इसकी वजह से स्कैल्प ड्राई हो सकता है। साथ ही साथ स्कैल्प पर अलग तरह की समस्या जैसे कि स्कैल्प का ड्राई होना आदि भी आपके सामने खड़ी हो सकती है।

इससे बाल होते है कमजोर

कुछ लोगों को गर्म पानी से नहाने और बाल धोने की आदत होती है। गर्म पानी से नहाना रिलैक्सिंग हो सकता है लेकिन हेयर कलर के लिए नुकसानदायक होता है। गर्म पानी से नहाने से बाल कमजोर हो जाते है। साथ ही बालों का रंग भी फेड हो जाता है। आप बालों को धोने के लिए गर्म पानी की बजाय गुनगुने पानी से बाल धोएं। यह सिर्फ आपके बालों की केयर ही नहीं करता है बल्कि बालों को मजबूती भी देता है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *