जैसा कि इस साल 75 वें स्वतंत्रता दिवस बडे ही धूम-धाम से 15 अगस्त के दिन पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां सभी भारतीय नागरिक देशभक्ति की भावना में डूबे नजर आए। जहां पूरा देश तिरंगे रूप में नजर आया। जहां हमें खाने से लेकर कपड़े तक हर चीज में केसर, सफेद और हरा रंग देखना अच्छा लगता है। स्वतंत्रता दिवस पर लड़कियां स्टाइलिश दिखने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। अगर आप इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने फैशन में देशभक्ति की धार डालना चाहते हैं तो आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप तिरंगे के रंगों को अपने फैशन में लुक को बदल सकती है।स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस तरह करें फैशन, दिखेंगी स्टाइलिश
इस रंग की पहने साड़ी
बता दें कि अगर आप स्वतंत्रता दिवस पर कॉलेज या ऑफिस जा रहे हैं तो सफेद सूट के साथ तिरंगा दुपट्टा ले सकती हैं। या फिर आप सफेद सूट के साथ हरे रंग का पायजामा पहन सकती हैं और केसर का दुपट्टा ले सकते हैं, इसके अलावा आप सफेद, नारंगी और हरे रंग की साड़ी पहन सकती हैं। इस हिसाब से आप ब्लाउज कैरी करा सकती हैं।
ईयररिंग्स का करें इस्तेमाल
वहीं, साथ-साथ आप केसरिया, हरे या सफेद ईयररिंग्स कैरी का भी इस्मेमाल कर सकती हैं। इन दिनों बाजार में तिरंगे के झुमके खूब मिल रहे हैं। इसे आप सूट के साथ कैरी करके अच्छी दिख सकती हैं। अगर आप इंडिपेंडेंस डे पर बाहर जा रही हैं और स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो दोनों हाथों में तिरंगे की चूड़ियां पहनें। केसर, सफेद और हरे रंग की मिश्रित चूड़ियाँ ट्रेडिशनल आउटफिट पर बहुत अच्छी लगती हैं। इसके अलावा आप ट्राईकलर ब्रेसलेट भी पहन सकती है।
खास बात
अगर बात करें लड़को की तो इस दिन सफेद, नारंगी या हरे रंग का कुर्ता पहन सकते हैं। इसके साथ ही वह सफेद पजामा कैरी कर सकते हैं। आजादी के लुक को आप नेहरू जैकेट के साथ पूरा कर सकती हैं। या फिर तिरंगे की टी-शर्ट भी कैरी की जा सकती है। जिसमें आप सुंदर रूप में नजर आएंगे।