आजकल हम देख रहे है कि लड़कियों में नेलआर्ट खूबसूरती को बढ़ाने का एक नया रास्ता बनता जा रहा है। जिसमें बात की जाए आगर हाथ के नाखूनों की तो नाखून एक अलग ही सुंदरता प्रदान करते है। क्योंकि सभी लड़कियां नेलआर्ट करवाना ज्यादा पसंद करती हैं। जिसके लिए नाखून लंबे और मजबूत भी होने चाहिए। वहीं, बहुत सी लड़किया होती जो नकली नाखूनों से काम चलाती है। जहां कई लड़कियो के तो नाखून लंबे होते है। जहां वह धीरे-धीरे टूटने भी लगते है। जिसके कई कारण भी होते है। इसलिए आज हम बात करने जा रहे है कुछ घरेलू नुस्खों के बारें में जिसे अपनाकर आप अपने नाखूनों को सुंदर बना सकते है। आइये जानते है।
लहसुन की कली
नाखूनों को सुंदर बनाने के लिए लहसुन की एक कली को लें ले। उसके छिलको को उतार दें। फिर इसके बाद कली को बीच में से काट ले और इसे अपने नाखूनों पर 10 मिनट तक रगड़ें। ऐसा करने से आप देखेंगे कि 10 दिन के भीतर ही आपको नाखून सहीं होने लगेंगे।
जैतून का तेल
दूसरे नंबर पर आता है जैतून का तेल जिसे लगा कर मालिश को करें। जिसमें विटामिन ई पाया जाता है। जो नाखूनों को पोषण देने का काम करती है। जिससे नाखून तेजी से बढ़ते हैं। एक चम्मच नींबू के रस में 3 चम्मच जैतून का तेल मिलकर थोड़ा गर्म कर लें। फिर उसके बाद 10 मिनट तक नाखूनों को इसमें डुबाकर रखें। रोज ऐसा करने से नाखूनों पर इसका असर दिखाई पड़ने लगेगा।
नारियल का प्रयोग
नारियल में जैसा कि हम सभी जानते है अन्य पोषण तत्व पाए जाते हैं। जिससे नाखूनों की मसाज करने पर फायदा होता है। बता दें कि चार चम्मच नारियल तेल को ले ले उतनी ही मात्रा में शहद और 2 बूंद रोज़मेरी ऑयल को मिला लें। अब इस मिश्रण को हल्का सा गर्म कर लें। इसे नाखूनों पर 15 से 20 मिनट तक लगाएं। इसे हफ्ते में 2 बार लगाएं फायदा होगा।