पार्टी करना हर किसी को पसंद होता है, कोई अपनी शादी की पार्टी देता है, तो कोई अपना ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेट करता है। किसी को अपने दोस्तों के साथ पार्टी में जाना अच्छा लगता है। इन सभी पार्टी में जाने के लिए हम हमेशा अलग-अलग डिजाइन के कपड़ों को वियर करते हैं ताकि जब फोटो क्लिक हो तो लुक एक जैसा न लगे। लेकिन अगर सर्दियों में पार्टी हो तो ऐसे में हमे आउटफिट वियर करने से पहले कई बार सोचना पड़ता है, ताकि लुक भी स्टाइलिश लगे और जब हम कुछ वियर करें तो ठंड भी कम लगे।
ज्वेलरी करें स्टाइल
अगर आप हाईनेक वियर करने जा रही हैं तो इसके साथ आप ज्वेलरी को वियर कर सकती हैं। इसके लिए चेन नेकलेस, हूप्स इयररिंग्स और ब्रेसलेट को वियर कर सकती हैं। इसके लिए आप जिस कलर की हाई नेक वियर कर रही हैं उसके कॉन्ट्रास्ट में ज्वेलरी को खरीदें इसके बाद इसे वियर करें। आप चाहे तो फंकी ज्वेलरी भी इसके साथ वियर कर सकती हैं, ये काफी अच्छी और स्टाइलिश लगती हैं। मार्केट में भी ये आपको 200 से 250 रुपये में मिल जाती है।
खास बात
अगर आपका लुक सिंपल लग रहा है तो आप पार्टी के लिए अच्छा हेयर स्टाइल क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए (साड़ी फैशन) आप ब्रेड हेयर स्टाइल या फिर कर्ल हेयर स्टाइल क्रिएट कर सकती हैं। इससे आप और ज्यादा खूबसूरत नजर आएगी। इसमें आप चाहे तो हेयर एक्सेसरीज को भी एड कर सकती हैं। वरना सिंपल बालों को कर्ल करके पोनी भी क्रिएट कर सकती हैं, वो लुक भी काफी सुंदर दिखता है।
पार्टी लुक लगेगा परफेक्ट
अगर आपको मेकअप करना काफी पसंद है तो इसके लिए आप स्मोकी आई मेकअप लुक क्रिएट कर सकती हैं। इससे आपका (साड़ी लुक्स) पार्टी लुक परफेक्ट लगेगा। इसके लिए आपको हाई नेक के कलर के हिसाब से कॉन्ट्रास्ट करके कलर को चूज करना है इसके बाद इसे आंखों पर लगाकर स्मज करना है फिर इसके ऊपर शिमर लगाएं। इस तरीके से आपका लुक परफेक्ट बनेगा।