पालक का रस होता है प्रोटीन से भरपूर
पालक का जूस प्रोटीन से भरपूर होता है। इसमें बायोटिन भी उच्च मात्रा में होता है। इस जूस में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स होता है। इससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है। इससे बालों के झड़ने और टूटने की समस्या दूर हो जाती है।
ककड़ी का रस में होते है ये गुण
खीरे में विटामिन ए होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये जूस शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। खीरे का रस बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।
आंवले का जूस मे पाया जाता है ये विटामिन
आंवले का रस विटामिन सी से भरपूर होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह बालों को मजबूत और घना बनाता है। यह जूस शरीर से विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालता है। इससे आप शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं।
एलोवेरा जूस त्वचा को बनाएं स्वस्थ
एलोवेरा का उपयोग कई सौंदर्य उत्पादों में लोकप्रिय रूप से किया जाता है। एलोवेरा जूस बालों को भी मजबूत बनाता है। यह त्वचा को स्वस्थ बनाने का काम करता है। इससे त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है। इससे बालों की ग्रोथ तेजी से बढ़ती है।